बागबाहरा : हाथ मुक्का से मारपीट कर चाकू दिखाकर जेब से पैसे व... - CG Sandesh

बागबाहरा : हाथ मुक्का से मारपीट कर चाकू दिखाकर जेब से पैसे व मोबाईल छीनकर भागे चोर ।

बागबाहरा थाना अंतर्गत HDFC बैंक के पास हाथ मुक्का से मारपीट कर चाकू दिखाकर जेब से पैसे व मोबाईल छीनकर भागे चोर, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सुजात खान ने पुलिस को बताया कि HDFC बैंक बागबाहरा के पास विगत 02वर्षो से रहता है। सीमेन्ट के गमला बनाने का काम करता है। 09 जून 2022 की दरमियानी रात्रि करीब 12:15 बजे वह गर्मी के कारण घर के बाहर सोया हुआ था फुल पेन्ट शर्ट पहना था और अपने पेन्ट के जेब में 2200 रूपये नगदी और एक नग मोबाइल Itel कम्पनी कीमती करीब 500 रूपये को रखा था।

उसी समय बागबाहरा का साहिल होरा, हबीब खान और शेख अकबर जिनको वह पहले से जानता पहचानता है। एक नीले रंग की एवेंन्जर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GG 9235 में आये और तीनो एक राय होकर उसे हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए उसके पेन्ट के जेब से 2200 रूपये एवं एक मोबाइल Itel कम्पनी किमती करीब 500 रूपये को छीन लिये और हबीब खान उसे बटन चाकु दिखाते हुए डराने धमकाने लगा। पैसे छींनने के बाद तीनो मोटर सायकल में बैठ कर भाग गये। मारपीट से उसके चेहरे में चोट आई है दर्द हो रहा है घटना के बाद वह डर गया था आसपास वालो को बताया।मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरूद्ध अपराध धारा 398-IPC, 34-IPC, 394-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें