महासमुंद : अण्डा ठेला में लोगो को शराब पिलाते एक गिरफ्तार - CG Sandesh

महासमुंद : अण्डा ठेला में लोगो को शराब पिलाते एक गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस को 10 जून 22 को मुखबीर से सूचना मिला की बीटीआई रोड सिचाई विभाग के सामने महासमुन्द में एक व्यक्ति संजय उर्फ सियाराम साहू अपने अण्डा ठेला में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है मुखबिर के बताये घटना स्थल बीटीआई रोड सिचाई विभाग के सामने संजय साहू का अण्डा ठेला के पास गये जहां पर आरोपी संजय उर्फ सियाराम साहू लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर अपना नाम संजय उर्फ सियाराम साहू पिता रूंगु साहू उम्र 50 वर्ष साकिन आरटीओ आफिस के पिछे शिव मंदिर के पास महासमुन्द थाना व जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया।

आरोपी के कब्जे से एक पौवा देशी प्लेन शीशी में 150 ML देशी प्लेन शराब किमती 60 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को गवाह के समक्ष जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें