पिथौरा : 27 लीटर महुआ शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार - CG Sandesh

पिथौरा : 27 लीटर महुआ शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस को 10 जून 2022 को ग्राम लामीडीह से सूचना मिली कि उनके गांव के चुरावन मुण्डा को 25 लीटर महुआ शराब के साथ पकडकर रखे है पुलिस स्टाफ ग्राम लामीडीह पहुंचा जहां ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को 25 लीटर महुआ शराब के साथ बिठाकर रखे थे उस व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम चुरावन मुण्डा पिता स्व. मोतीराम मुण्डा उम्र 36 साल साकिन लामीडीह होना बताया.

आरोपी के कब्जे से एक पीले रंग के 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा करीब 10 लीटर महुआ शराब एवं 05-05 लीटर वाली पीले रंग के 03 प्लास्टिक जरीकेन प्रत्येक में करीबन 05-05 लीटर भरा देशी महुआ शराब कुल 25 लीटर शराब कीमती 5000 रूपये जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया जाता है।

इसी तरह पिथौरा पुलिस को 10 जून 2022 को आरोपी दलपति निषाद पिता मतवार निषाद उम्र 50 साल साकिन पिलवापाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद के कब्जे से करीब 02 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब किमती 400 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा कृत्य धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें