सांकरा : नकली नोट खपाने जा रहे 03 आरोपी परसवानी चौक ओव्हर ब्... - CG Sandesh

सांकरा : नकली नोट खपाने जा रहे 03 आरोपी परसवानी चौक ओव्हर ब्रिज से गिरफ्तार

सांकरा पुलिस की टीम 10 जून 22 को परसवानी चौक ओव्हर ब्रिज के नीचे सांकरा में वाहन चेकिंग कर रहा था कि वाहन चेकिंग के दौरान मोटर सायकल क्रमांक CG 10 AW 2458 तथा वाहन क्रमांक CG 06 GS 9872 को रोक कर चेक किया जो घबराने लगे वाहन क्रमांक CG 10 AW 2458 को पूछताछ करने पर अपना नाम पुनी राम पटेल तथा वाहन क्रमांक CG 06 GS 9872 को पूछताछ करने पर अपना नाम अलेख बरिहा तथा पीछे बैठा व्यकित अपना नाम प्रफुल्ल बारीक बताया जिससे सामान को चेक करने पर अवैध नकली नोट जैसा सदृश्य दिखा.

आरोपी पुनीराम पटेल से नकली नोट 500 रू0 के जिसमें सिरियल क्रमांक 1EG980786 रू0 99500 तथा एक मोबाईल कीमती 5000 रूपये आरोपी से 500 रूपये 1 नग असली नोट जप्त किया गया तथा आरोपी प्रफुल्ल बारीक से 200 रू0 की नकली नोट क्रमांक 8CH765129 का 300 नग तथा क्र0 8DS153834 का 131 नग कुल 86200 रूपये नकली नोट तथा 200 रू0 का 1 असली नोट जप्त किया गया एवं आरोपी अलेख बरिहा से नकली नोट सिरियल क्र0 IDG842646 का 169 नग एवं 2CH765129 का नोट 1 न, 3BI381447 का 3 नग का नकली नोट एवं 8DC414100 का 200 रू0 2 नग जप्त किया गया तथा आरोपियों से पांच सौ का नकली नोट 199 नग, 200 सौ का नकली नोट 606 नग जुमला नकली नोट 22070 रू0 एवं मो0सा0 क्रमांक CG 06 GS 9872 एवं CG 10 AW 2458 को तथा मोबाईल 03 नग व नगदी जुमला रकम 283600 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है :- तीनो आरोपीयो के कब्जे से मो.सा. क्र. CG-10-AW-2458 को चेक करने पर अवैध नकली नोट 500 का 199 नग, 200 का 606 नग कुल 2,20700 रू. बरामद किया गया तथा 03 नग मोबाईल कीमती 12000 रू. नगदी रकम 900 रू. 02 नग मो. सा. कीमत 50000 रू. जुमला कीमती 283600 रू को जप्त किया गया.

आरोपियों का कृत्य धारा 489ग भादवि का पाये जाने से 03 नफर आरोपी गिरफ्तार अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



अन्य सम्बंधित खबरें