पिथौरा : मकान किराया का पैसा मांगने की बात को लेकर हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम लाखागढ में मकान किराया का पैसा मांगने की बात को लेकर हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
तरनजीत कौर ने पुलिस को बतायी कि वार्ड नं 15 बागडपारा पिथौरा में रहती है घरेलु काम करती है अपने पिताजी के संरक्षण में रहती है उसके पिताजी ग्राम लाखाग में तालाब के पास बने मकान को भुवनेश्वर भोई को किराये में दिये है.
जिसका मकान किराया प्रतिमाह 02 हजार रूपये देता है विगत दो माह से मकान किराया नही दिया था जिसे बार-बार मांगने पर भी नही दिया था कि 10 जून 2022 को प्रात: वह और उसके पिताजी उसके घर जाकर मकान को खाली करने के लिये बोले तब भुवनेश्वर की पत्नि बोली कि मेरे पति शाम का आते है आते ही आपके पास भेज दूंगी बोली थी.
किंतु शाम को उसके घर नही आने पर वह और उसका भाई मंजीत सिंह अजमानी दोनों 10 जून के करीब रात्रि 09.30 बजे उसके घर गये और बाहर में उसे बुलाकर मकान खाली करने की बात को बोले तो उसका लड़का उत्तम भोई उम्र करीब 25 वर्ष का आक्रोश में आकर बार-बार आकर मकान खाली करो कहते हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते हुए एक डंडे से उसके सिर के पास मारकर चोंट पहुंचाया है उसका भाई बीच बचाव कर उसे थाना लाया है घटना को और भी आसपास वाले देखे है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।