तुमगांव : बिहारी गुप्ता ढाबा में लोगों को अवैध शराब पिलाते य... - CG Sandesh

तुमगांव : बिहारी गुप्ता ढाबा में लोगों को अवैध शराब पिलाते युवक गिरफ्तार

तुमगांव पुलिस को 11 जून 2022 को मुखबिर से सुचना मिला कि एक व्यक्ति बिहारी गुप्ता ढाबा NH 53 रोड तुमगांव में लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का सामान उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये अनुसार बिहारी गुप्ता ढाबा NH 53 रोड तुमगांव पहुंचे जहां एक व्यक्ति बिहारी गुप्ता ढाबा में लोगों को अवैध रूप से शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा था।

शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए मौके पर शराब पिलाते हुए मिले व्यक्ति को पकड़े जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रिंस उर्फ निक्कू गुप्ता पिता जितेन्द्र गुप्ता उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नं 06 नयापारा महासमुन्द थाना महासमुन्द हाल बिहारी ढाबा थाना तुमगांव जिला महासमुंद(छ.ग.) का रहने वाला बताया।

आरोपी के कब्जे से 01 पौवा गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब 180 ML वाली में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 60 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें