सांकरा : बिना नंबर मोटर सायकल से 06 किलो गांजा ले जाते दो गिरफ्तार
सांकरा पुलिस को 11 जून 2022 को मुखबिर से मोबाईल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि उडिसा की ओर कंटगतराई, सलडीह रोड से भगतदेवरी की ओर बिना नंबर मो0सा0 एचएफ डीलक्स लाल काला रंग से दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते छत्तीसगढ की ओर जा रहे है पुलिस स्टाफ रवाना होकर NH 53 रोड ओव्हर ब्रिज भगतदेवरी के नीचे में नाका बंदी किये करीबन 16.50 बजे उडिसा की ओर से एक बिना नंबर मो0सा0 लाल काला रंग का हीरो एचएफ डीलक्स में दो व्यक्ति बैठ कर आये पुलिस पार्टी को देखकर मो0सा0 को मोडकर भागने की कोशिश करने लगे जिसे पुलिस द्वारा दौडाकर पकडे बाद दोनों व्यक्ति को पकड कर नाम पता पूछने से मो0सा0 चालक अपना नाम 01. संजय बरेठ पिता गोवर्धन बरेठ उम्र 25 साल साकिन सुखरी कला थाना उरगा जिला कोरबा छ0ग0 तथा मो0सा0 के पीछे बैठै व्यक्ति अपना नाम 02. रवि कुमार बघेल पिता भागीरथी बघेल उम्र 34 साल साकिन पोडीखुर्द थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा छ0ग0 का रहने वाले बताये.
आरोपियों के कब्जे से उक्त मशरूका 05 किलो 800 ग्राम जप्ती 200 ग्राम सेम्पल कुल 06 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 1,20000 रू. को बिक्री करने वास्तेबिना नंबर मो.सा. कीमती 30000 रू. में ले जाते समय घटनास्थल पर पकड़ा गया तथा नगदी रकम 500 रू. एवं 02 नग मोबाईल कीमती 700 रू. जुमला कीमती 1,57500 रू. को जप्त किया गया.
आरोपियों का कृत्य धारा 20 (B) NDPS Act का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.