महासमुन्द : तेज रफ़्तार मोटर सायकल ने स्कूटी सवार को मारी ठोक... - CG Sandesh

महासमुन्द : तेज रफ़्तार मोटर सायकल ने स्कूटी सवार को मारी ठोकर, स्कूटी चालक घायल.

महासमुन्द थाना अंतर्गत भलेसर रोड पेट्रोल पंप के पास में तेज रफ़्तार मोटर सायकल ने स्कूटी सवार को मारी ठोकर, स्कूटी चालक घायल जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मिठ्ठू लाल नामदेव ने पुलिस को बताया कि वह 03 जून 22 के शाम 05.30 बजे अपने एक्टीवा स्कूटी क्र0 CG 06 GD 2024 से आम खरीदने के लिये आम बगीचा भलेसर जा रहा था जैसे ही पेट्रोल पंप के पास पहुचा उसी समय पिछे से मोटर सायकल हिरो होण्डा क्र0 CG 04 NJ 2109 का मोहन लाल टण्डन द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसकी एक्टीवा को ठोकर मारा जिससे वह करीबन 3 फिट सडक पर फेका गया, उसका एक्टीवा स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गया है एवं एक्सीडेट से उसके कंधा,दोनो पैर के घुटना एवं बाये हाथ मे चोट लगा है, उसे ज्यादा चोट लगने से जिला अस्पताल महासमुन्द मे भर्ती था, वहा से ईलाज कराने के पश्चात पाईवेट अस्पताल मे ईलाज कराया है। घटना को पेट्रोल पंप के आसपास के लोग देखे है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर साकयल का चालक मोहन लाल टण्डन के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें