CG : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भीड़-भाड़ इलाके और बस से चैन लूट... - CG Sandesh

CG : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भीड़-भाड़ इलाके और बस से चैन लूटने वाले 17 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। बसों तथा भीड़-भाड़ वाली जगह पर महिलाओं से चैन मंगलसूत्र लूटने वाले 17 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े है। एक पीड़ित की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने गिरोह से सोने चांदी के जेवरात बरामद किया है।

 कोतवाली पुलिस ने चलती बस तथा भीड़ भाड़ वाली जगह पर चैन लूटने वाले 17 आरोपियों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में सोन लोहर्शी की रहने वाली चंदावली वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी बेटी का एडमिशन कराने के लिए लोहर्शी से बस में चढ़ी थी। इसी बीच उसके गले का चैन किसी ने लूट लिया, इस मामले की जानकारी मिलते ही, कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई, उसने चैन खींचने वाले महिला पुरुष समेत 17 लोगों को पकड़ लिया है, उनके पास से लूटे गए चैन तथा 5 लाख रुपए के सोने के जेवर बरामद किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें