CG : सड़क किनारे रखें ईट के ढेर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक ... - CG Sandesh

CG : सड़क किनारे रखें ईट के ढेर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

बिलासपुर। जिले में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर से जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र (Masturi Police Station Area) की है।

मल्हार के कुटेला निवासी अजय जांगड़े (29 साल) अपने दो साथी उबारन मनहरे और कन्हैया घृतलहरे के साथ शनिवार की शाम अपनी बाइक क्रमांक CG 22 R 7998 में सवार होकर निकला था। तीनों युवक किसी काम से मल्हार जा रहे थे। घटना देर शाम की है, उनकी बाइक अभी डगनिया मोड़ शांति नगर के पास पहुंची थी। इस दौरान बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। अजय बाइक की रफ्तार को मोड़ पर नियंत्रित नहीं कर सका, जिससे बाइक सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर से जा टकराई।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें