महासमुन्द : चखना ठेला में अवैध शराब पिलाते एक गिरफ्तार - CG Sandesh

महासमुन्द : चखना ठेला में अवैध शराब पिलाते एक गिरफ्तार

महासमुन्द पुलिस को 13 जून 22 को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बेमचा में एक व्यक्ति रोहित याव के चखना ठेला में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम जिला महासमुन्द के घटना स्थल ग्राम बेमचा में रोहित यादव के चखना ठेला के पास गये जहां पर आरोपी आयुष नामदेव लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर अपना नाम आयुश नामदेव पिता संतोष नामदेव उम्र 18 साल साकिन वार्ड नं0 27 मौहारी भाठा महासमुंद का रहने वाला बताया ।

आरोपी के कब्जे से एक पौवा देशी प्लेन शीशी में 150 ML देशी प्लेन शराब किमती 60 रूपयेएवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को गवाह के समक्ष जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें