तुमगाँव : गाड़ी साईड लगा रहा हू कहकर गाड़ी व आटो पार्ट्स के सामान को लेकर भागे चोर
तुमगाँव थाना अंतर्गत भूरी होटल के सामने गाड़ी साईड लगा रहा हू कहकर गाड़ी व आटो पार्ट्स के सामान को लेकर भागे चोर, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
गजाधर प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह आटो पाटर्स का व्यवसाय करता है । 15 मई 2022 को सुबह 08.00 बजे अपने टाटा सुमो विक्टा क्रमांक सीजी 04 एच ए 5601 में अपने साथी दाशरथी साहू का ईलाज कराने मेकाहारा रायपुर गया था.
जहां से अपने दुकान के लिए आटो पार्ट्स का सामान लेकर वापस अपने गांव आते समय शाम 04-05 बजे तुमगांव ओव्हरब्रीज के नीचे चाय पानी पीने के लिए भुरी बाई के होटल में अपनी सुमो को रोड में खड़ा कर चाय पीने पानी पीने लगा उसी समय होटल में बैठे दो लड़के उसे सुमो गाड़ी को साईड लगाओं बोले, वह ह बोला, तो उसमे एक लड़का बोला चाबी दो मैं साईड लगा देता हूँ और चाबी को मांगकर उसकी गाड़ी सुमो में बैठा और चालू किया तथा उसका दुसरा साथी तुरंत सुमो में जाकर बैठा और दोनों उसकी टाटा सुमो विक्टा क्रमांक सीजी 04 एच ए 5601 पुरानी इस्तेमाली 2008 मडल कीमती करीब 50,000- 60,000 हजार रूपये एवं सुमो में रखे आटो पार्ट्स के सामान जुमला कीमती 65,000 रू. मूल्य की सम्पत्ति को चोरी कर दोनो लड़के भाग गये.
जिसे वह अपने स्तर पर तलाश कर रहा था। चोरी करने वाले का नाम उसे बाद में दिनेश देवदास ग्राम कुरूद थाना आरंग जिला रायपुर का पता चला, जिसे आज तक ढूँढ रहा था. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीगण के विरूद्ध अपराध धारा 34-IPC, 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।