तुमगाँव : तेज रफ़्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी ठोकर, चालक गंभीर.
तुमगाँव थाना अंतर्गत फुसेराडीह के पास तेज रफ़्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी ठोकर, चालक गंभीर जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
मोतीराम साहू ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र अविनाश साहू ग्राम मरौद (सिरपुर) निवासी थनवार यादव का जेसीबी चलाने का काम लगभग 5 वर्ष से कर रहा है वह 08 जून 2022 को सुबह करीब 09 से 10 बजे के बीच मरौद से अपने निवास ग्राम भावा के लिये अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GB 8738 से आ रहा था कि ग्राम फुसेराडीह के पास उसका एक्सीडेन्ट हो गया जो ईलाज हेतु पटेवा के निजी अस्पताल पतईमाता हास्पिटल में भर्ती किये हैं.
उसके पुत्र अविनाश साहू से पूछने पर उसे बताया कि ग्राम मरौद से जेसीबी से काम करके वह अपने घर ग्राम भावा के लिये अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GB 8738 से जा रहा था कि करीब 09 से 10 बजे के बीच ग्राम फुसेराडीह के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही बोलेरो वाहन क्रमांक CG 04 NC 9531 का चालक अपने वाहन को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया.
जिससे वह जमीन पर गिर गया बोलेरो वाहन चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया उक्त बोलेरो वाहन का क्रमांक CG 04 NC 9531 था, एक्सीडेन्ट से उसके सिर कंधा और पैर में गंभीर चोंट आई है किसी तरह उसने अपने जेसीबी मालिक व अपने घरवालों से संपर्क किया फिर उसने मालिक का पुत्र भेखू राम यादव पिता थनवार यादव अपने कार में आया उसे अपने कार में बैठाकर अस्पताल ले जा रहा था कि अचानकपुर जाने मार्ग पास पतईमाता हास्पिटल का एम्बुलेंस लेकर उसके दोनो भाई उमेश कुमार और गुलशन कुमार आये और उसे एम्बलेंस में बैठाकर पतईमाता हास्पिटल पटेवा में लाकर उपचार हेतु भर्ती कराये हैं जहां अभी भी ईलाज जारी है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने बोलेरो वाहन चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279,337 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।