सांकरा : नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, लाखों रूपये लेकर 8 लोगों... - CG Sandesh

सांकरा : नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, लाखों रूपये लेकर 8 लोगों को थमा दिये फर्जी नियुक्ति पत्र

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम सलडीह में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है, ठग ने लाखो रूपये लेकर 8 लोगो को फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया, जिसकी शिकायत पार्थी ने पुलिस से की है.

बलीराम मटारी ने पुलिस को बताया कि ग्राम मोहगांव में परिवार सहित रहता है खेती किसानी का काम करता है। उसका बेटा डेवीड कुमार मटारी बीए तक पढा लिखा है वह 15 दिसंबर 2016 को अपने करीबी रिश्तेदार रंकमणी जाल के घर ग्राम सलडीह पारिवारिक कार्य से गया था।

जहां पर रंकमणी जाल के पुत्र सव्यसांची ने उसे बातों ही बातों में कहा कि मंत्रालय में विभिन्न तरह की नौकरियां लग रही है, तुम्हारा पुत्र पढा लिखा है. मै उसे नौकरी लगवा सकता हूं कहा. तब उसने सव्यसांची से पूछा कि उसका बेटा तो नौकरी हेतु कोई आवेदन भी नहीं दिया है, फिर कैसे नौकरी लगेगी. तब सव्यसांची ने कहा कि आज कल पैसा का जमाना है. पैसा में नौकरी लगने की गारंटी मेरी है. उसने उसके पुत्र को खाद्य निगम महासमुंद में कप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने हेतु 1,70,000/- रू. (एक लाख सत्तर हजार रूपये) की मांग की. तब उसने कहा कि मैं तुम पर कैसे भरोसा कर लू, तुम मेरे बेटे की नौकरी लगवा सकते हो. जिस पर सव्यसांची उसे अपने पिता रंकमणी जाल के पास लेकर गया और बोला कि उसका पिता सेवानिवृत्त प्रिंसपल है उन पर भरोसा करोगे. इस तरह से वह सव्यसांची रंकमणी जाल के पास गये. तब रंकमणी जाल ने कहा कि उसके बेटा का ऊपर तक पहुंच है. कई लोगों से पैसा लेकर नौकरी लगा चुका है. अगर नौकरी नहीं लगती है तो वह पैसा वापस कर देगा.

इस तरह से सव्यसांची एवं उसके पिता रंकमणी जाल के बातों पर भरोसा करते हुए उसने 1,50,000/- रू. (एक लाख पचास हजार रूपये) सव्यसांची जाल को दूसरे 16 दिसंबर 2016 को उसके ग्राम सलडीह में उसके पिता के सामने दिया था। उक्त राशि उसने ग्राम पुडागढ (सरायपाली) के कृष्णाचंद छत्रपति से उधार स्वरूप व्याज में लेकर सव्यसांची व उसके पिता रंकमणी को दिया है।

राशि देने के बाद सव्यसांची हमेशा ही बोलता रहा कि आज नौकरी लगेगी कल नौकरी लगेगी लेकिन आज तक नौकरी नहीं लगी। जब उसने अपना पैसा वापस मांगा तो दोनों बाप बेटे 1,50,000/- रू. की राशि नहीं लौटा रहे है। उसे यह भी पता चला कि सव्यसांची ने ग्राम सलडीह के सुकदेव पंडा से 1,20,000/- रू, ग्राम बाराडोली के बंशीधर पटेल से 1,90,000/- रू. डुलामणी साहू ग्राम बारिकपाली से 2,50,000/- रू. ग्राम सलडीह के रमेश साहू से 1,50,000/- रू., ग्राम खेमडा के नारायण यादव से 1,80,000/- रू. ग्राम पंधी (सरायपाली) गजानंद भोई से 2,80,000/- रू. ग्राम पंधी के गणेश राम यादव से 2,70,000/- रू राशि नौकरी लगाने के नाम पर ली है लेकिन किसी व्यक्ति की नौकरी नहीं लगी है। इस तरह से उससे अन्य लोगों के साथ धोखाधडी हुई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के विरूद्ध अपराध धारा 420-IPC, 467-IPC, 468-IPC, 471-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें