CG : घर में खून से लथपथ मिली छात्रा की लाश, इलाके में फैली स... - CG Sandesh

CG : घर में खून से लथपथ मिली छात्रा की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के स्वास्तिक विहार कॉलोनी (Swastik Vihar Colony ) में एक छात्रा की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मकान को सील कर जांच में लिया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल है।

बता दें कि मृतिका काजल मसंद 23 वर्ष स्वास्तिक विहार कालोनी में अपनी मां के साथ रहती थी। बताया जाता है कि काजल की मां रोज की तरह आज भी काम पर चली गई थी। वहीं काजल अपने घर में परीक्षा की तैयारी कर रही थी। जिसके बाद पड़ोसियों ने देखा की काजल की लाश खून से लथपथ (blood soaked corpse) जमीन पर पड़ी हुई है।

जिसके बाद इसकी सूचना मृतिका की मां को दी। जानकारी मिलते ही मृतका की मां मौके पर पहुंची और इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज कर मामले की जाँच कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें