104 घंटे तक राहुल के साथी बनें सांप और मेंढक ,ICU में भर्त... - CG Sandesh

104 घंटे तक राहुल के साथी बनें सांप और मेंढक ,ICU में भर्ती

आखिरकार 4 दिनों की जद्दोजहद के बाद ‘ऑपरेशन राहुल’ पूरा हुआ। पूरे 104 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद राहुल को रेस्क्यू ऑपरेशन कर बाहर निकालने में जिला प्रशासन को बड़ी सफलता मिल ही गई। 

इस भीषण गर्मी में राहुल साहू ने जिन इरादों का परिचय दिया वे इतिहास के लिए अनोखी कहानी बन जाएगी। पिछले 100 घंटों से बोरिंग के गड्ढे में फंसे राहुल को बाहर निकालने में जिला प्रशासन और NDRF की टीम एक जुट होकर काम कर रही थी।

इसके अलावा प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा ‘उसके साथ गढ्ढे में 104 घंटे तक एक सांप और मेढक उसके साथी थे”आज पूरा छत्तीसगढ़ उत्सव मना रहा है, जल्द अस्पताल से पूरी तरह ठीक होकर लौटे, हम सब कामना करते हैं। राहुल को बोरवेल के गड्ढे से बाहर निकाल कर बिलासपुर स्थित अपोलो हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी प्रमोद महाजन भी अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे है।

राहुल को प्रशासन की टीम ने सुरक्षित बिलासपुर पहुंचा दिया है। जिले के अपोलो हॉस्पिटल में उसे एडमिट किया गया है। जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों के निगरानी में उसका इलाज किया जाएगा। मौके पर जिला प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी मौके मौजूद रहे।

 सीएमओ ने ट्वीट कर बताया था कि राहुल की स्थिति अभी स्थिर है। वहीं एम्बुलेंस में मौजूद एक डाक्टर ने बताया कि प्राथमिक जांच में बीपी, शुगर, हार्ट रेट नॉर्मल है और फेफड़े भी क्लियर हैं। बिलापुर अपोलो अस्पताल के में पूरी तैयारी हो चुकी है, कुछ ही देर में एम्बुलेंस बिलासपुर पहुंच जाएगी।


अन्य सम्बंधित खबरें