पटेवा : 52 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ दो गिरफ्तार.
पटेवा पुलिस को 14 जून 2022 को मुखबीर के सूचना पर घटना स्थल सरेकेल से झलप मार्ग झुमर तालाब के पुलिया के पास ग्राम झलप में पुलिस स्टाफ एवं गवाहन के घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया. जहां आरोपी टिकेश्वर यादव पिता पुनूराम यादव उम्र 42 साल निवासी कसहीबाहरा, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद (छ.ग.) के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 35 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल जुमला 6300 एमएल कीमती 2800 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मो0सा0 सुपर स्प्लेंडर क्रमांक CG 06 GG 4322 पुरानी इस्तेमाली कीमती 30,000 रू0को जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी टिकेश्वर यादव का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
इसी तरह पटेवा पुलिस को 14 जून 2022 को मुखबीर के सूचना पर घटना स्थल गोंगल से रायतुम चौक आने का कच्ची रास्ता खुला मैदान ग्राम टुरीडीह में पुलिस स्टाफ एवं गवाहन के घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां आरोपी भोजराम मिरी पिता कन्हैया लाल मिरी उम्र 30 वर्ष साकिन ग्राम छिन्दौली थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में 17 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल जुमला 3,060 एमएल कीमती 1,360 रूपये को जप्त कर सीलबंद किया गया । आरोपी भोजराम मिरी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।