पिथौरा : नायब तहसीलदार ने बड़े लोरम के साप्ताहिक बाजार मे लगाया राजस्व चौपाल
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देश पर तथा अनुविभागीय अधिकारी राकेश कुमार गोलछा के मार्गदर्शन मे पिथौरा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम बड़े लोरम मे साप्ताहिक हाट बाजार के दिन नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार नेताम ने राजस्व चौपाल का आयोजन किया। चौपाल मे नायब तहसीलदार श्री देवेंद्र कुमार नेताम के द्वारा ग्रामीणों के फौती दुरुस्ती, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका अद्यतनीकरण जैसे 100 से अधिक मामलो का मौके पर ही निराकरण किया गया । कलेक्टर ने राजस्व मामलों के समुचित निराकरण के निर्देश सभी राजस्व अधिकारियों को दिये हैं ।
अन्य सम्बंधित खबरें