बसना : सिद्धसंकल्प फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संर... - CG Sandesh

बसना : सिद्धसंकल्प फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सिद्धसंकल्प फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और समाज में हरित चेतना का प्रसार करना है।

कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक तथा स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और पौधारोपण कर इस पहल को समर्थन दिया। फाउंडेशन के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने मिलकर पौधे लगाए तथा पौधों का वितरण किया । जैसे नीम, पीपल, आम, आदी पर्यावरण के लिए लाभकारी वृक्ष शामिल थे।

सिद्धसंकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष आदित्य रंजन कानूनगो ने कहा, "यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि इन पौधों की देखभाल करें ताकि ये बड़े होकर पर्यावरण के लिए लाभकारी बन सकें।"

स्थानीय निवासियों ने भी इस पहल की सराहना की और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया।

सिद्धसंकल्प फाउंडेशन के सचिव श्री सौम्य रंजन ने कहा "हर व्यक्ति साल में कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे। यह कदम हमारे भविष्य को हरित और सुरक्षित बनाने में सहायक होगा।"



अन्य सम्बंधित खबरें