दो अलग-अलग रोड एक्सीडेंट में 2 की मौत - CG Sandesh

दो अलग-अलग रोड एक्सीडेंट में 2 की मौत

जशपुर जिले में दो अलग-अलग हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना दुलदुला थाना क्षेत्र की है, जहाँ सड़क दुर्घटना में एक की मौत की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक़ तेज रफ्तार बोलेरो ने खड़ी ऑटो को ठोकर मार दी जिससे ऑटो चालक की मौत हो गई. वहीं ऑटो में बैठे एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल को इलाज के लिए कुनकुरी अस्पताल में भर्ती किया गया है.

वहीं दूसरी घटना मनोरा चौकी के खोंगा की है, जहाँ रेत परिवहन कर रही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी गई. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. ट्रैक्टर सवार एक मजदूर घायल हो गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें