कोमाखान : राधाकृष्ण जगन्नाथ हनुमान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष क... - CG Sandesh

कोमाखान : राधाकृष्ण जगन्नाथ हनुमान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष को कॉल कर दी जान से मारने की धमकी

कोमाखान के राधाकृष्ण जगन्नाथ हनुमान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष को दो लोगों ने कॉल करके जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अश्लील गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी है. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज की गई है.

राधाकृष्ण जगन्नाथ हनुमान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष थियेन्द्र प्रताप ने पुलिस को बताया कि वह राधाकृष्ण जगन्नाथ हनुमान मंदिर ट्रस्ट कोमाखान का अध्यक्ष एवं राजपरिवार, सुअरमाल गढ़ का सदस्य है । 19 मई को रात्रि 9:30 बजे वह अपने घर पर आराम कर रहा था तभी मोबाईल नंबर 95292XXXXX से उसके मोबाईल नंबर 79996XXXXX पर फोन आता है और उसे मां बहन के गाली गलौच कर, तेरी ऐसी की तैसी इस तरह की गालीयां देते हुये जाति सूचक शब्दों का उपयोग करते हुए कहा कि तु किससे पंगा ले रहा है, राधाकृष्ण मंदिर के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप मत करो वरना तुझे अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा तेरी 80 एकड़ की जमीन की गर्मी है उसे भी निकाल देंगे. 

उक्त बातें कहते हुये उसके द्वारा तरह-तरह की उसे धमकी चमकी की गई । इससे पूर्व भी दीपक दास के पिता रामहंस के द्वारा 5 अप्रैल 2022 को फोन करके उसे धमकाया चमकाया गया था उक्त समस्त कार्य दीपक दास के द्वारा षडयंत्र पूर्वक कराया जा रहा है लगतार इस प्रकार के जाति सूचक गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी चमकी भरे फोन से वह एवं उसका पूरा परिवार भयभीत है एवं उसका जीना मुश्किल हो गया है । पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 507, 34 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें