महासमुंद : मोहल्ले के लडकों को नशा करने से मना करने पर हाथ म... - CG Sandesh

महासमुंद : मोहल्ले के लडकों को नशा करने से मना करने पर हाथ मुक्का लोहे से की मारपीट

महासमुंद थाना अंतर्गत वार्ड नं 07 नयापारा अम्बेडकर भवन के पास मोहल्ले के लडकों को नशा करने से मना करने पर हाथ मुक्का लोहे से की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

देवेन्द्र मेश्राम ने पुलिस को बताया कि उसके घर के पास अम्बेडकर भवन स्थित है जहां पर आये दिन बदमाश लडके लोग बिडी सिगरेट बैठकर शराब आदि पिते है, कि इस बात को लेकर 11 जून 2022 को करण राम टेके, अखिलेश मेश्राम, चिन्टू बंसवार मोहल्ले के लडकों को मना किया था कि रात्रि 08/00 बजे करीब चिन्टू बंसवार बात करना है कहकर घर के बाहर गली में बुलाकर लाया वहां पर करण राम टेके ,अखिलेश एवं अन्य लोग थे जो कहने लगे की हमलोग अम्बेडकर भवन के पास बैठते है क्यो आपत्ति करते हो कहकर उसे एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते हुये मॉ बहन की गंदी गंदी गाली देते हुये हाथ मुक्का लोहे जैसे वस्तु से उसे मारने लगे उसे मारपीट करते देख उसका भाई गजेन्द्र मेश्राम लडका आर्यन मेश्राम एवं लडकी कुमारी दिव्या मेश्राम बीच बचाव हेतु आये जिन्हे भी मारपीट किये है।

मारपीट करने से उसके हाथ पैर तथा बदन में चोटै आयी है तथा उसका भाई गजेन्द्र मेश्राम लडका आर्यन मेश्राम एवं लडकी कुमारी दिव्या मेश्राम को मारपीट करने से चोटे आयी है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरूद्ध अपराध धारा 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC, 294-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें