महासमुंद : साराडीह से 50 पौवा देशी प्लने शराब के साथ एक गिरफ्तार
महासमुंद 17 जून 22 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम साराडीह में गोकुल ढीढी के घर के पीछे नीम पेड के नीचे में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखा है पुलिस की टीम ग्राम गोकुल ढीढी के घर के पीछे नीम पेड के नीचे दबिश देकर एक व्यक्ति को पकडे जो अवैध रूप से शराब रखना बताया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम गोकुल ढीढी पिता लखन लाल ढीढी उम्र 45 साल साकिन साराडीह थाना व जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया।
आरोपी गोकुल ढीढी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 50 पौवा देशी प्लने शराब प्रत्येक शीशी में 180 ML शराब भरी हुई जुमला 9000 ML किमती 4000 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त सीलबंद किया गया। संदेही गोकुल ढीढी पिता लखन लाल ढीढी उम्र 45 साल साकिन साराडीह थाना व जिला महासमुन्द का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।