कोमाखान : पेट्रोलिंग के दौरान 06 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
कोमाखान पुलिस को 17 जून 2022 को पेट्रोलिंग के दौरान रेल्वे फाटक कोमाखान के पास पेट्रोलिंग वाहन को देखकर मोटर सायकल क्रमांक CG07LF9065 का चालक अपने मोटर सायकल को छोड़कर एवं उसके पीछे बैठे व्यक्ति एक काले रंग के बैग को लेकर दौड़ लगाकर भागने लगा जिसे शंका होने पर घेराबंदी कर पकड़े ।
पकड़े गये दोनों व्यक्तियों से भागने का कारण पुछने पर बैग में गांजा होना बताये, तब मौके पर उपस्थित गवाहो के समक्ष वाहन चालक का नाम पता पुछने पर चालक ने अपना नाम बशिष्ट गहीर पिता श्रीपति गहीर उम्र 32 साल ग्राम झाकरगुड़ा थाना सीनापाली जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा) एवं बैग लेकर भागने वाले व्यक्ति ने अपना नाम जगन्नाथ पटेल पिता सीताराम पटेल उम्र 35 साल ग्राम झाकरगुड़ा थाना सीनापाली जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा) का निवासी होना बताये. आरोपीयान द्वारा अवैध रूप से उक्त मशरूका 5 किलो 800 ग्राम जप्ती 200 ग्राम सेम्पल कुल 06 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 1,20000 रू. को बिक्री करने वास्ते मो.सा. क्र. CG-07-LF-9065 कीमती 15000 रू. में ले जाते समय घटनास्थल पर पकड़ा गया तथा 01 नग मोबाईल कीमती 1000 रू. जुमला कीमती 1,36000 रू. को जप्त किया गया.
आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा सदर 20(ख) नार. एक्ट का घटित करना पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।