पटेवा : टुरीडीह से 17 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ एक गिरफ्तार
पटेवा पुलिस को 17 जून 2022 को मुखबीर के सूचना पर घटना स्थल गोंगल से रायतुम चौक आने का कच्ची रास्ता महुआ पेड़ के पास ग्राम टुरीडीह में हमराह स्टाफ एवं गवाहन के घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां आरोपी सुरेन्द्र पाण्डे पिता स्व. भागीरथ पाण्डे उम्र 40 वर्ष साकिन ग्राम पेसम थाना बिरनी जिला गिरीडीह (झारखण्ड) हाल पता - पाण्डे ढाबा रायतुम चौक ग्राम टुरीडीह थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में 17 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल जुमला 3,060 एमएल कीमती 1,360 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर सीलबंद किया गया ।
आरोपी सुरेन्द्र पाण्डे का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें