एप्पल कंपनी के नकली समान बेचने वाले चार व्यापारी गिरफ्तार - CG Sandesh

एप्पल कंपनी के नकली समान बेचने वाले चार व्यापारी गिरफ्तार

बिलासपुर। तारबहार पुलिस ने राजीव प्लाज़ा में स्थित दुकानों में छापामार कार्रवाई करते हुए एप्पल कंपनी के नकली समान बेचने वाले 4 व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस दौरान बड़े पैमाने पर एप्पल कंपनी के नकली समान मिले हैं जिन्हें जप्त कर लिया गया है।

पुलिस को शिकायत मिली थी कि राजीव प्लाजा के कुछ दुकानों में एप्पल कंपनी के सामान से मिलता-जुलता नकली सामान बेचा जा रहा है जिससे कंपनी का नाम खराब हो रहा है और ग्राहकों को गलत समान थमाया जा रहा है। शिकायत पर पुलिस की टीम राजीव प्लाजा पहुंची।वहां पर पुलिस ने चार दुकानों पर दबिश दी जहां एप्पल कंपनी के मोबाइल का नकली बैक कवर, एडाप्टर, यू एस बी केबल सहित अन्य सामान जप्त किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 दुकान संचालकों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें