खल्लारी : हार्वेस्टर के टूल बाक्स का ताला तोड़कर जॉन डीयर कंप... - CG Sandesh

खल्लारी : हार्वेस्टर के टूल बाक्स का ताला तोड़कर जॉन डीयर कंपनी का जेक चोरी.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम मोहंदी में हार्वेस्टर के टूल बाक्स का ताला तोड़कर जॉन डीयर कंपनी का जेक चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

जितेन्द्र चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 8 दीवान पारा मे रहता है। वर्तमान मे खेती किसानी का काम करता है। उसके पास खेती किसानी करने हेतु हार्वेस्टर रखा है 07 जून 2022 को शाम 06 बजे अपने ब्यारा में हार्वेस्टर को खड़ी किया था। जिसमें जानडियर कंपंनी का हरा रंग का जेक टूल बक्स मे रख कर ताला लगाया था।

अगले दिन 08 जून 2022 को करीबन 07/00 बजे सुबह गांव मे धान काटने के लिये हार्वेस्टर को लेने ब्यारा मे गया तो देखा हार्वेस्टर मे लगा टूल बक्स का ताला खुला हुआ था। टूल बक्स के अंदर मे रखा जेक नही था जिसकी किमती 12000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति दरमियानी रात को चोरी कर ले गया फिर वह आस-पास पता करता रहा जो अभी तक पता नही चला है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें