पिथौरा : ट्रेक्टर के ठोकर से लूना सवार गंभीर
पिथौरा थाना अंतर्गत पिलवापाली कौडियापारा में ट्रेक्टर के ठोकर से लूना सवार गंभीर,जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
महेश यादव ने पुलिस को बताया कि 17 जून 2022 को गांव के मधुसूदन चौधरी के ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 GR 6080का चालक बिहारी बरिहा ट्रेक्टर को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर बस्ती गली में जा रहा था उसी समय उसके घर के सामने उसकी एक्सल लूना खडी थी उसकी खडी लूना गाडी को ठोकर मारने से उसके घर के सामने बैठे उसके पिता रवि यादव और उसके पुत्र भुनेश्वर को लूना को ठोकर मारने से फेंकाने से काफी चोंट आई है जिसका वह ईलाज करवा रहा है ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें