तुमगांव : लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिलाते एक गिरफ्ता... - CG Sandesh

तुमगांव : लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिलाते एक गिरफ्तार

तुमगांव पुलिस को18 जून 2022 को मुखबिर से सुचना मिला कि एक व्यक्ति वार्ड नं 01 बंगलापारा तुमगांव में लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का सामान उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये अनुसार वार्ड नं 01 बंगलापारा तुमगांव पहुंचे जहां एक व्यक्ति अपने घर के सामने लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा था। शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए मौके पर शराब पिलाते हुए मिला व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम सुखचंद बांधे पिता अमरदास बांधे उम्र 45 साल साकिन वार्ड नं 01 बंगलापारा तुमगांव थाना तुमगांव जिला महासमुंद का रहने वाला बताया।

आरोपी के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 45 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी। जिसे गवाहन के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें