महासमुन्द : गांजा पीने से मना करने वाला तू कौन होता है कहकर तलवार से हमला
महासमुन्द थाना अंतर्गत वार्ड न0 30 नयारावण भाठा में गांजा पीने से मना करने वाला कौन होता है कहकर तलवार से किया हमला, जिसपर मामला दर्ज किया गया है।
राजा राम जलक्षत्री ने पुलिस को बताया कि वह 19 जून 22 के 11.30 बजे वह अपने घर मे था उसी समय आरोपी मोटर सायकल से आया और उसे आवाज कर बुलाया, वह बाहर निकला तो आरोपी ने तु मुझे गांजा पीने से मना करने वाला कौन होता है कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुये अपने हाथ मे रखे तलवार जैसे वस्तु से उसके उपर मारा जिससे वह बचने के लिये पिछे हटा फिर भी उसका नाक एवं दाढी के पास चोट लगा है, मारकर वह मोटर साकयल से भाग गया।
घटना को उसके पिता घनश्याम जलक्षत्री, निरज नावीक देखे है, गाली गुप्तार करने से उसे बहुत बुरा लगा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।