पटेवा : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत - CG Sandesh

पटेवा : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक यशवंत ध्रुव पिता मेहत्तर ध्रुव उम्र 55 साल निवासी जोगीडीपा थाना पटेवा जिला महासमुंद का मर्ग जांच किया.

पुलिस ने बताया कि मृतक का भाई एवं घटना स्थल गवाह का कथन लिया जांच पर पाया गया कि 28 मई 2022 को मो0सा0 क्रमांक CG 07 BV 9383 के चालक द्वारा एनएच 53 रोड बस स्टैण्ड पटेवा की ओर से तुमगांव की ओर तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते तहसील कार्यालय पटेवा से मो0सा0 क्रमांक CG 04 CC 4190 से निकल रहे यशवंत ध्रुव को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे यशवंत ध्रुव के सिर में गंभीर चोट आया था जिसे डयल 112 में उपचार हेतु शासकीय अस्पताल तुमगांव ले गये थे। ड0 द्वारा चेक करने पर Brought Death लेख किये है।

आरोपी मो0सा0 क्रमांक CG 07 BV 9383 के चालक रिशु हिमले पिता नरवत प्रसाद हिमले उम्र 19 साल साकिन गुनसरी थाना तखतपुर जिला बिलासपुर का कृत्य अपराध धारा 304(A) भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें