तेन्दूकोना : परछी में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध ... - CG Sandesh

तेन्दूकोना : परछी में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते एक गिरफ्तार

थाना तेन्दूकोना चौकी बुन्देली पुलिस को 19 जून 2022 को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम सरईपाली (बुंदेली) का राधेराम बरिहा अपने घर के सामने परछी में लोगों को अवैध रूप शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी राधेराम बरिहा को पकड़े शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये। आरोपी राधेराम बरिहा पिता स्व0 फगनु राम बरिहा उम्र 38 वर्ष साकिन सरईपाली चौकी बुंदेली थाना तेन्दूकोना के कब्जे से एक 180 ML देशी प्लेन शराब के शीशी में भरा हुआ लगभग 100ML देशी प्लेन शराब एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास किमती 50/-रूपये को गवाह के समक्ष जप्त किया गया।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 36(C) आब0एक्ट का पाये जाने से अपराध विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें