महासमुंद : घर के सामने घुम घुमकर सट्टा पट्टी लिखने वाले पर कार्यवाही.
महासमुंद 19 जून 22 को मुखबीर मोबाईल से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने घर के सामने बेलदार पारा महासमुंद में लोगो से रूपये पैसा का हारजीत का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है पुलिस की टीम घटना स्थल बेलदार पारा महासमुन्द पहुंचा जहां पर एक व्यक्ति घुम घुम कर लोगो से रूपये पैसे का दांव लगाकर डाट पेन से अंको का सट्टा पट्टी लिख रहा था.
जिसे घेराबंदी कर पुलिस स्टॉफ पकड़े जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम रामजी सांवरा पिता कमल सांवरा उम्र 28 वर्ष सा0 बेलदार पारा महासमुन्द थाना व जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया आरोपी के पेश करने पर समक्ष गवाहो के एक नग सट्टा पट्टी, एक नग डाट पेन नगदी रकम जिसमें नगदी रकम 10 रूपये का 8 नोट, 20 रूपये का 2 नोट, 50 रूपये का 7 नोट एवं 100 रूपये का 2 नोट जुमला रकम 670 रूपया को जप्त किया गया.
आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर धारा 4 (क) जुआ एक्ट का अपराध घटित करने पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।