CG ब्रेकिंग : खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोगों की... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कार से निकालकर पीएम के लिए भेज दिया है। सभी मृतक कोरबा के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, कोरबा के रहने वाले पांच लोग कार में सवार होकर बिलासपुर के लिए आज तड़के सुबह निकले थे। इस दौरान रतनपुर के पास आज सुबह 4 से पांच बजे के बीच सड़क पर खड़ी ट्रक से उनकी कार जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार सभी लोग बुरी तरह से वहीं फसे रहे। इधर तड़के सुबह सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो कार सवार चार लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं एक अन्य गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं मृतकों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है।

वहीं रतनपुर टीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतकों के नामों क्या क्या थे, इसके बारे में पुलिस परिजनों से संपर्क कर इसका पता लगाने में जुट गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें