पटेवा : तेज रफ़्तार मोटर सायकल के ठोकर से स्कूटी सवार एक घायल, एक की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक खादिम खान पिता इसन खान उम्र 60 वर्ष साकिन बी.बी. बिहार कलोनी मोवा रायपुर का मर्ग जांच किया मर्ग जांच दौरान घटना स्थल गवाह लखन नायक पिता अजीत नायक उम्र 29 साल निवासी मोवा रायपुर हाल जगदीशपुर रोड बसना जिला महासमुंद एवं मृतक का पुत्र आदिल खान पिता स्व0 खादिम खान उम्र 31 साल निवासी बीबी बिहार कलोनी मोवा रायपुर एवं वाहन स्वामी नरेन्द्र गिरी गोस्वामी पिता बुद्धेश्वर गिरी गोस्वामी उम्र 55 साल साकिन पटेवा का कथन लिया गया.
पुलिस ने जांच पर पाया गया कि 30 मई 2022 को लखन नायक एक्टिवा वाहन क्रमांक CG04MX1939 में पीछे में खादिम खान को बैठाकर ग्राम बावनकेरा से एनएच 53 रोड होते परसाडीह जा रहे थे। पटेवा से बोडरा मोड के आगे पहुंचे थे कि रात्रि करीबन 08 बजे सामने गलत दिशा से मो0सा0 स्प्लेंडर क्रमांक CG06GU2857 का चालक सुरेश कुमार दीवान मो0सा0 को तेजी एंव लापरवाही पूर्वक चलाते एक्टिवा वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर देने से एक्टिवा वाहन चालक लखन नायक एवं पीछे में बैठे खादिम खान को चोट आया। खादिम खान को उपचार हेतु सीएचसी तुमगांव ले गया था जहां ड0 साहब द्वारा मृत्यु हो जाना बताये। पीएम रिपोर्ट में मृतक खादिम खान की मृत्यु एक्सीडेंट से आई चोटो के कारण होना लेख किये है। आरोपी मो0सा0 स्प्लेंडर क्रमांक CG06GU2857 का चालक सुरेश कुमार दीवान का कृत्य अपराध धारा 279, 337, 304(A) भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.