कोमाखान : घर के सामने से मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

कोमाखान : घर के सामने से मोटर सायकल चोरी

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम परसुली में घर के सामने से मोटर सायकल चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

देवराम मधुकर ने पुलिस को बतया कि वह ग्राम लामीसरार में रहता है 10 जून 2022 को कारागुला मेला देखने गया था जहां से रात में अपने रिश्तेदार के घर परसुली जाकर अपने मो.सा. CG06GB/7423 को घर सामने खड़ी कर सो गया था जिसको रात्रि 1:30 बजे करीबन अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । जिसका खोज पता किया पता नही चला है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें