तुमगाँव : गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट एवं जान से मारने... - CG Sandesh

तुमगाँव : गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट एवं जान से मारने की धमकी

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम अछोली में गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट एवं जान से मारने की धमकी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

चुन्नी लाल खुंटे ने पुलिस को बताया कि वह ड्रायवरी का काम करता है 20 जून 2022 के करीबन 11 बजे अछोला शराब भट्ठी अपना छोटा हाथी क्रमांक CG 06 GH 7427 में गया था वापस आते समय छोटा हाथी रोड से नीचे फंस गया था तब वह अपने पुत्र को फोन से बताकर गाड़ी के पीछे खड़ा था.

उसी समय राजू निषाद अपनी कार से आया और उसका छोटा हाथी को रगड़ते हुए निकला तभी राजू निषाद द्वारा उसे गंदी गंदी मां बहन की गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर हांथ थप्पड़ लात, गाड़ी के एंगल से मारपीट करने लगा, मारपीट को देखकर उसका पुत्र डागेश खुंटे बीच बचाव किया तो उसको भी मारपीट किया, मारपीट करने से उसका सिर के बांए तरफ, सीना, पसली, पीठ एवं पुत्र डागेश्वर खुंटे के सिर, चेहरा, पीठ में दर्द हो रहा है घटना को समीर कुर्रे, नंद कुमार टंडन देखे हैं ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें