महासमुंद : 27720 एम एल देशी अंग्रेजी शराब व लोहे का चाकू के ... - CG Sandesh

महासमुंद : 27720 एम एल देशी अंग्रेजी शराब व लोहे का चाकू के साथ एक गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस को 21 जून 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति वाहन स्कूटी में अवैध रूप से शराब परिवहन करते दलदली रोड से महासमुंद की ओर जा रहा है पुलिस स्टाफ नयापारा रेल्वे फाटक के पास दबिश देकर एक व्यक्ति एक सफेद रंग के वाहन स्कूटी में दलदली रोड से महासमुंद की ओर आ रहा था जिसे घेरा बंदी कर पकड़े जो अपने स्कूटी के पैरदान वाले भाग में दो बैग अवैध शराब रखकर परिवहन करना बताया जिससे नाम पता पूछने पर तीरथ सेंद्रे उर्फ आयुष पिता अवनु सेंद्रे उम्र 21 साल साकिन वार्ड नं0 25 स्वीपर कालोनी सुभाष नगर महासमुंद थाना व जिला महासमुंद रहने वाले बताये तद उपरांत शराब रेड की कार्यवाही किया गया.

संदेही का गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर आरोपी तीरथ सेंद्रे के कब्जे से 1. एक भूरा रंग के बैग के अंदर 124 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180-180 ML भरी हुई जुमला शराब 22320 ML कीमती 9920 रूपये एवं दूसरा सफेद रंग के बैग के अंदर 30 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक शीशी में 180-180 ML भरी हुई जुमला शराब 5400 ML कीमती 3600 रूपये, 2. एक पुराना इस्तेमाली सफेद रंग की बिना नंबर होण्डा एक्टीवा 6G स्कूटी कीमती करीबन 25000 रूपये, 3. एक धारदार लोहे की चाकू की कुल लम्बाई 11 इंच मुठ की लंबाई 4 इंच, फल की लंबाई 7 इंच, मुठ की गोलाई 3 इंच, 4. एक नग INFINIX कंपनी का एनड्रायड मोबाईल कीमती करीबन 6000 रूपये कुल जुमला शराब 27720 ML कुल जुमला कीमती 44520 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी तीरथ सेंद्रे का कृत्य अपराध धारा 34(2) आब0 एक्ट, 25 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।




अन्य सम्बंधित खबरें