तेन्दूकोना : शराब के नशे में गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारप... - CG Sandesh

तेन्दूकोना : शराब के नशे में गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट

तेन्दूकोना थाना अंतर्गत ग्राम मोंहदा में शराब के नशे में गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्का से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

कार्तिका ठाकुर ने पुलिस को बतायी कि वह गृहणी का काम करती है, ग्राम मोहंदा चौकी बुंदेली है। ग्राम मोंहदा उसके भतीजा का 21 जून 2022 के शादी ब्याह मायन का कार्यक्रम था। कि 20 जून 2022 को शादी में शामिल होने के लिए अपने मायके ग्राम मोंहदा आई थी। 21 जून 2022 को मायन का कार्यक्रम चल रहा था कि रात्रि करीबन 01-02 बजे के मध्य उसके व भाई भीखम ध्रुव एवं उत्तम ध्रुव के मध्य घर संबंधी वाद विवाद हो रहे थे उसी समय उसका चचेरा भाई भेखराम ध्रुव पिता रामाधीन द्वारा उसके बीच आया और शराब के नशे में गंदी गंदी गाली गलौच किया और उसको हाथ मुक्का से सिर में मारकर दिवाल में ठोक दिया.

जिससे वह गिर गई और उसे उसके पेट एवं पैर को अपने पैरो से मारपीट कर चोट पहुंचाया है। भेखराम ध्रुव द्वारा मारपीट करते उसका भाई उत्तम, भीखम, सुशीला ने देखी सुनी है मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294,323 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें