खल्लारी : सेल्समेन और ड्राइवर को बंधक बनाकर दिनदहाड़े 9 लाख र... - CG Sandesh

खल्लारी : सेल्समेन और ड्राइवर को बंधक बनाकर दिनदहाड़े 9 लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर भागे डकैत

खल्लारी भीमखोज एवं एम के बाहरा के समीप दिनदहाड़े एन एच 353 में 9 लाख की लुट का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है. जाँच में जुटी पुलिस..

लक्ष्मीनारायण देवांगन ने पुलिस को बताया कि सेमरिया थाना विधानसभा जिला रायपुर का निवासी है । विजय वच रायपुर में सेल्समेन, कलेक्शन एवं मार्केटिंग का काम करता है । 13 जून 2022 से गाडी मारूती ओमनी क्रमांक CG 04 HA 8762 में चालक संतोष साहु के साथ राजिम, गरियाबंद, देवभोग, भवानीपटनम, बरगढ, बलांगीर से कलेक्शन व मार्केटिंग करते हुये 21/ जून 2022 के रात्रि को खरियार रोड पहुंचे जहां वे दोनो चेतन लज में एक रूम में रूके।

22 जून 2022 को खरियार रोड मे मार्केटिंग व सेल्स कलेक्शन का काम कर करीबन 11 बजे बागबाहरा जाने के लिए निकले। बागबाहरा में जनता वच सेंटर में भी मार्केटिंग व कलेक्शन कर जलाराम भोजनालय में खाना खाकर रायपुर के लिए निकले । कलेक्शन का रकम लगभग 8,92,000लाख रूपये एवं रसीद/लेजर बुक को अपने कपडे वाले काले रंग एवं मिलेट्री रंग की दोनो बैग में अलग अलग 100-100 के बंडल बनाकर रखा था जिसमें 500रू. का 15 बंडल कुल 7.50 लाख, 200रू. के 2 बंडल कुल 40 हजार, 100रू. के 5 बंडल कुल 50 हजार एवं 2000रू. के 6 नोट कुल 12 हजार रूपये तथा चिल्हर करीबन 40 हजार रूपये कुल जुमला रकम 8,92,000रूपये को सामनो के साथ पीछे में रखा था।

साथ में ड्रायवर संतोष साहू का काला बैग भी वही रखा हुआ था जिसे लेकर जब वे लोग दोपहर करीबन 2.45 बजे भीमखोज एवं एम के बाहरा NH353 रोड के बीच में पहुंचे थे की पिछे-पिछे बागबाहरा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की बिना नंबर बोलेरो गाडी उन्हें ओवरटेक करते हुये आगे खडी कर उसकी गाडी को रोके । बोलेरो गाडी में से 3 लोग नीचे उतरे जिन्होने अपना चेहरा गमछा से ढका हुआ था और कहां से आ रहे हो कहते हुये उन्हें नीचे उतारे और उसे व उसके ड्रायवर संतोष साहू को अपनी गाडी बोलेरो में जबरदस्ती बैठाये जिसमे ड्रायवर पहले से बैठा हुआ था।

उसकी गाडी की चाबी को रखकर उनमे से एक व्यक्ति ने उसकी गाडी में रखे काले रंग एवं मिलेट्री रंग के बैग जिसमें पैसे करीबन 8,92,000 रूपये रखे थे ग्राम जामली रास्ते अंदर जंगल में थोडी दुर ले जाकर उसके हांथ को पीछे टेप से बांध कर व उसके मोबाईल के सीम को निकालकर तोड दिये और मोबाईल फोन को वे लोगो के जेब में छोड दिये। 4 आज्ञात व्यक्तियों द्वारा काले रंग व मिलेट्री रंग के बैग मे रखे पैसे नगदी रकम 8,92,000 रूपये व रसीद/लेजर बुक को दोनो बैग सहित लुट कर ले गये। जिसकी सूचना ग्रामीणों के मोबाईल से उसके मालिक नवनीत पिंजानी को दी । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 34-IPC, 392-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



अन्य सम्बंधित खबरें