CG : बच्चा न होने से निराश था पति, पत्नी की साड़ी से फंदा लगा... - CG Sandesh

CG : बच्चा न होने से निराश था पति, पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर की खुदकुशी

गरियाबंद। जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गुरुवार सुबह उसके ही घर में लटकता मिला। बताया जा रहा है कि शादी के बाद भी बच्चे नहीं होने से युवक तनाव में रहता था। इसे लेकर उसका अक्सर पत्नी से झगड़ा भी होता था। फिलहाल सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मगररोडा गांव निवासी हेमलाल यादव (25) ने बुधवार रात को परिवार के साथ खाना खाया और फिर सोने चला गया। अगले दिन सुबह पत्नी की नींद खुली तो देखा कि हेमलाल का फांसी पर लटका हुआ है। इस पर उसने परिजनों को बुलाया। उनकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और उसको नीेचे उतरवाया। हालांकि हेमलाल की मौत हो चुकी थी।

थाना प्रभारी बोधन साहू ने बताया कि हेमलाल ने अपनी पत्नी की साड़ी से ही फंदा लगाकर खुदकुशी की है। वह मानसिक रूप से बीमार रहता था। शादी के दो साल हुए थे, लेकिन बच्चे नहीं थे। इसे लेकर अक्सर पत्नी से विवाद भी होता था। बताया जा रहा है कि देर रात भी शराब के नशे में उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें