CG : नदी के पूल से नीचे गिरा गिट्टी लेकर जा रहा ट्रेक्टर, चा... - CG Sandesh

CG : नदी के पूल से नीचे गिरा गिट्टी लेकर जा रहा ट्रेक्टर, चालक की मौत

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना (Kasdol Police Station) अंतर्गत ग्राम कटगी जोक नदी (Katgi Jok River) के बीचो बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा, हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Kasdol Community Health Center) लाया जा रहा था जहाँ रास्ते मे ही उसकी मृत्यु हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक हेमन्त साहू (Hemant Sahu) ग्राम लखमई सती का निवासी था जो मकान बनाने गिट्टी लेकर जा रहा था, प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया ट्रैक्टर की ट्राली में गिट्टी लदा हुआ था अचानक ट्रैक्टर का हाइड्रोलीक काम करना बंद हो गया और ट्रॉली पीछे की ओर उठ गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल के रैलिंग को तोड़ता हुआ नदी में जा गिरा। घटना गिरौदपुरी चौकी के ग्राम कटगी का है। मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया हैं, सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा कर पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेजवाया है और मामल की जाँच कर ही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें