news-details

छत्तीसगढ़ की महिला टीचर की हौसले को सलाम, बाइक सवार ने मंगलसूत्र छीना तो यूं सिखाया सबक

बिलासपुर। घर से स्कूल जाने के लिए निकली लेडी टीचर के गले से बाइक सवार युवक मंगलसूत्र छीनकर भाग निकला। महिला ने बहादुरी के साथ उसका मुकाबला किया। उसे काफी देर तक पकड़े रखा। इस बीच युवक हमला कर बाइक छोड़कर भाग निकला। घटना बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई। आरती दुबे पति अभय दुबे सकरी स्थित जैन इंटरनेशनल स्कूल में टीचर हैं। उनका बेटा हर्षवर्धन भी स्कूल में कक्षा कक्षा सातवीं का छात्र है। दोनों घर से रोज स्कूल बस से आना जाना करते हैं।महिला ने नहीं हारी हिमम्त, करती रही संघर्ष

- गुरुवार की सुबह 6.30 बजे दोनों घर से राजकिशोर नगर स्थित बस स्टाप जाने के लिए निकले।

- हर्षवर्धन अपनी मां के साथ आगे-आगे चल रहा था और वह बस स्टाप तक पहुंच गया था। टीचर पीछे थीं।

- घर से करीब 500 मीटर दूर वह परिजात काॅलोनी में डॉक्टर वर्मा के घर के सामने गली में पहुंची थीं। इसी बीच एक 24-25 साल का युवक बिना नंबर की बाइक से आया।

- उसे मोड़ पर खड़ी कर दी और महिला के पास पहुंचा। धमकाया, कहा-बिना शोर मचाए गले से चेन उतारकर दे दो, हल्ला मत करना।

- टीचर कुछ बोलती इससे पहले युवक ने उनके गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र खींच लिया और उसे लेकर बाइक की ओर भागा।

बदमाश के पीछे दौड़ते हुई गई महिला

- टीचर ने शोर मचाया और खुद युवक के पीछे दौड़ते हुए बाइक तक पहुंचीं। युवक गाड़ी में बैठ रहा था। टीचर ने उसे कसकर पकड़ लिया। वहां कोई और नहीं था।

- युवक ने उसे जोर से धक्का दिया तो वह गिर पड़ीं। उसका हाथ साइलेंसर पर लगा और हाथ जल गया। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

- उठकर फिर युवक को झपटकर पकड़ लिया। इस पर युवक ने उनपर हमला कर दिया। वह टीचर के सिर, नाक पर लगातार मुक्कों से वार करने लगा।

- इससे टीचर की नाक की हड्डी टूट गई। इसके बाद भी वह लुटेरे से जूझती रहीं। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक संघर्ष हुआ।

- इसी दौरान वहां वृद्ध महिला पहुंची। उसने युवक को झाड़ू से मारना शुरू कर दिया। महिलाओं का सामना करते देख युवक के हौसले पस्त हो गए।

- वह गाड़ी छोड़कर पैदल भाग निकला। इधर, बस स्टाप पर खड़े हर्षवर्धन को काफी देर तक उसकी मां नजर नहीं आई तो वह स्कूल बैग बस में छोड़कर मां को ढूंढते वापस घर की ओर आया।

- रास्ते में वह लहुलुहान मिलीं। वह दौड़ते घर गया और पिता अभय दुबे को बताया। अभय वहां पहुंचे। टीचर ने उन्हें घटना की जानकारी दी।

- फिर दोनों सरकंडा थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मौके से बिना नंबर की गाड़ी जब्त कर ली है। घायल टीचर का अस्पताल लाकर इलाज कराया गया।





अन्य सम्बंधित खबरें