CG : खुद की चिता सजाकर आग में कूदी महिला, हुई दर्दनाक मौत - CG Sandesh

CG : खुद की चिता सजाकर आग में कूदी महिला, हुई दर्दनाक मौत

बिलासपुर। कोटा नेवरा में रहने वाली महिला ने घर पीछे पानी की टंकी में लकड़ी, कंडे और अन्य सामान रखकर खुद के लिए चिता सजा ली। महिला इसमें आग लगाकर कूद गई। इससे जलकर महिला की मौत हो गई। शुक्रवार( friday) की सुबह स्वजन को इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिम्स भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक कोटा क्षेत्र के नेवरा में रहने वाली संतोषी साहू गृहिणी थीं। चार महीने से उन्हें मानसिक समस्या थी। उन्हें सपने में तरह तरह की आवाजें सुनाई देती है। उनका कहना था कि कोई सपने में आत्महत्या ( suicide)के लिए उकसाता है। इसकी जानकारी होने पर स्वजन अलग-अलग जगहों पर झाड़-फूंक करा रहे थे। गुस्र्वार ( thrusday)की रात महिला घर से निकलकर बाड़ी में गई। वहां जाकर पानी की खाली टंकी में लकड़ी, कंडे डालकर आग लगा दी।

कोटा पुलिस मौके पर पहुंची तो केवल कंकाल( skeleton) बचा था

स्वजन ने इसकी जानकारी ( information) आस – पास के लोगों को दी। इसके बाद घटना की सूचना कोटा पुलिस को दी गई। कोटा पुलिस मौके पर पहुंची तो केवल कंकाल बचा था। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया। कोटा में कंकाल का पोस्टमार्टम नहीं हो पाने के कारण डाक्टरों ने शव सिम्स भेज दिया। यहां फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जांच के बाद कंकाल स्वजन को सौंप दिया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें