पिथौरा : अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, घटनास्थल में मौत   - CG Sandesh

पिथौरा : अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, घटनास्थल में मौत

टुकेश्वर ठाकुर ने पुलिस को बताया कि ग्राम पोटापारा में रहता है. 24 जून 2022 के रात्रि करीब 12.30 बजे उसका छोटा भाई देवेन्द्र ठाकुर NH 53 रोड तरफ से पैदल घर आ रहा था कि बिजली आफिस के पास ग्राम पोटापारा रोड में कोई अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसके छोटे भाई देवेन्द्र ठाकुर को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से सीना के ऊपर सिर तक चक्का में दब जाने से उसके भाई का मृत्यु हो गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरूद्ध अपराध धारा 304-A-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें