तुमगाँव : तेज रफ़्तार कार ने मोटर सायकल को मारी ठोकर, पैर फेक... - CG Sandesh

तुमगाँव : तेज रफ़्तार कार ने मोटर सायकल को मारी ठोकर, पैर फेक्चर

तुमगाँव थाना अंतर्गत पिरदा चौक के पास तेज रफ़्तार कार ने मोटर सायकल को मारी ठोकर, पैर फेक्चर, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

नरेश कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि 25 जून 2022 को अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 D 5652 स्पलेण्डर प्लस से प्रात: 07-08 बजे वह घर सिंघनपुर से पीढी गढसिवनी जाने के लिये निकला था कि पिरदा चौक में तुमगांव तरफ से कार सफेद रंग का जिसका नंबर CG 06 GT 9312 के चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसके मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया।

कार चालक द्वारा अपना नाम बसंत साहू निवासी तुमगांव बताया। जिससे उसके बांया पैर के घुटवा के हड्डी में चोंट आया जिससे चलने फिरने में असमर्थ हूं उसके मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया, उसके पैर में सूजन एवं चलने फिरने असमर्थ होने के कारण 26 जून 2022 आरोमा हास्पिटल झलप में एक्सरे कराने पर डाक्टर द्वारा हड्डी में फेक्चर होने बताया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार के चालक द्वारा अपराध धारा 279,337 ताहि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें