महासमुंद : 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, बेटे ने ही ... - CG Sandesh

महासमुंद : 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, बेटे ने ही ली थी बाप की जान

महासमुंद। 23 जून को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र महासमुंद (Mahasamund) में हुई 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का खुलासा हुआ है। कलयुगी पुत्र (son of kalyug) ने ही हसिया मारकर पिता की हत्या की थी और शव बीच रास्ते में छोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक शराब और गांजा पीने के बाद आदि था, संपत्ति और पत्नी के नाम से परिवार से लड़ाई करता था। रोज रोज के गाली गलौज से आरोपी बेटा और मृतक की पत्नी परेशान थे। और एक दिन विवाद होने के बाद बेटे ने पिता की हत्या कर दी, पुलिस की पूछताछ में बेटे ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर भादवि की धारा 302 हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया है।

हम बात कर रहे हैं सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव जीवतारा (Village Jeevtara) का जहां घटना दिनाक 23 जून की मध्यरात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रिखीराम साहू की हत्या कर दी थी। दूसरे दिन 24 जून को मामले की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को मिली। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया था। प्रारंभिक पूछताछ में ही पुलिस को मृतक के परिवार पर ही शक था। जिस जगह रिखीराम साहू 60 साल की लाश मिली थी उससे कुछ कदम की दूरी पर ही मृतक का बेटा डालेस्वर और आरोपी छोटा बेटा चंदेश्वर उर्फ चंदू (Chandeshwar alias Chandu) का घर था। जहां घटना दिनांक की मृतक को अपने परिवार के लोगों के साथ गाली गलौज करते देखा गया था।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें