महासमुंद : मामूली विवाद में पति ने कुल्हाड़ी मारकर की पत्नी क... - CG Sandesh

महासमुंद : मामूली विवाद में पति ने कुल्हाड़ी मारकर की पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना (Bagbahra Police Station) के ग्राम खोपली (Village Khopli) से हत्या का मामला सामने आ रहा है, जहां शराबी पति ने मामूली विवाद के चलते पत्नी पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी (Axe) से हमला कर जान ले ली है। हत्यारे पति को बागबाहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर 302 हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

बताया जा रहा है कि घटना बीती रात्रि की है। हत्यारा पति खिलावन मेहर (Khilawan Mehr) का अपनी पत्नी कौशल्या मेहर के साथ अपने बेटे राहुल मेहर (Rahul Meher) 7 वर्षीय के हांथ में मोच लगी हुई थी। मामूली से हांथ के मोच के नाम से दोनो पति पत्नि में लड़ाई शुरू हुई और विवाद इतना बढ़ा की आरोपी खिलावन मेहर ने गुस्से में आकर घर में रखे कुल्हाड़ी (Axe) से पत्नि कौशल्या मेहर पर ताबड़तोड़ हमला कर जान ले ली। हत्या के वक्त आरोपी खिलावन मेहर का छोटा भाई संतोष मेहर भी घर पर मौजूद था। पत्नी की हत्या कर आरोपी पति घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस को मामले की जानकारी मृतिका के देवर संतोष मेहर ने दी। सूचना मिलते ही बागबाहरा पुलिस ने तत्काल आरोपी को घेरा बंदी कर दबोच लिया है। गिरफ़्तार हत्यारे खिलावान मेहर के खिलाफ बागबाहरा पुलिस 302 का मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें