रविवि : बीकॉम फाइनल में 99% पास, स्नातक अंतिम वर्ष के अन्य क... - CG Sandesh

रविवि : बीकॉम फाइनल में 99% पास, स्नातक अंतिम वर्ष के अन्य कक्षाओं के नतीजे भी जल्द...

पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी ने 28 जून को बीकॉम फाइनल ईयर का वर्षीय परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. इस वर्ष बी.कॉम फाइनल ईयर में 99.41 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं. परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित हुई थी.

परीक्षा में कुल 8598 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमे 8547 उत्तीर्ण, 7 अनुत्तीर्ण और 22 परीक्षार्थी पूरक हुए. 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 22 के परीक्षा परिणाम रोके गए हैं. बीकॉम फाइनल ईयर के पुराने कोर्स का परिणाम शत प्रतिशत रहा.

स्नातक अंतिम वर्ष के अन्य कक्षाओं के नतीजे भी जल्द
विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है की बीकॉम फाइनल ईयर के रिजल्ट घोषित किये जाने के बाद अब स्नातक अंतिम वर्ष के अन्य कक्षाओं के नतीजे भी जल्द जारी किये जाएंगे. इसकी तैयारी की जा रही है.

यहाँ से देखें - Result


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें