पिथौरा : कुकर से पत्नी की पिटाई , बच्चो ने बचाई जान
पिथौरा थाना क्षेत्र से पति द्वारा कुकर से पत्नी की पिटाई करने का मामला सामने आया है, बच्चो ने उसकी जान बचाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसको हमेशा मारपीट करता रहता है. आज अचानक घर पर आया और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा, जिससे कई जगह चोंटे आई. प्रार्थिया के मना करने पर उसके साथ मारपीट करने लगा और आज मैं तुम्हे नही छोडूंगा कहकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा. उसके मना करने पर भी नही माना और जब उसके द्वारा इंकार किया गया तो कूकर से गंभीर चोट पहुंचाया, जिससे उसके सिर पर खून बहने लगा और उसके कपडे सब फट गये उसके चिल्लाने पर उसके साथ गाली गालौच करने लगा और जान से मारने की धमकी दे रहा था. इतने में उसके दोनों बच्चे आये जिन्होने उसकी जान बचाई.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।